15 नवंबर 2013 - 20:30
आतंकवादी इस युग के यज़ीदी हैं, इमाम हुसैन हमारे आदर्श हैं।

तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोगान नें इराक़, यमन, लेबनान और सीरिया में आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों को वर्तमान काल का यज़ीद बताते हुए कहा है कि इमाम हुसैन अ. हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक और लीडर हैं

तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोगान नें इराक़, यमन, लेबनान और सीरिया में आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों को वर्तमान काल का यज़ीद बताते हुए कहा है कि इमाम हुसैन अ. हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक और लीडर हैं।मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें अन्नहरैन के हवाले से ख़बर दी है कि तुर्की के प्रधानमंत्री रजब तय्यब ओर्दोगान नें इराक़, यमन, लेबनान और सीरिया में आत्मघाती हमलावरों और आतंकवादियों को वर्तमान काल का यज़ीद बताते हुए कहा है कि इमाम हुसैन अ. हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक और लीडर हैं।ओर्दोगान नें कहा कि पवित्र और धार्मिक स्थानों पर हमला करने वाले आतंकवादियों और आत्मघाती हमलावरों का शिया और सुन्नी से कोई सम्बंध नहीं है, इन आतंकवादियों का इस्लाम से भी कोई सम्बंध नहीं है।तुर्की के प्रधानमंत्री नें कहा कि जो लोग इराक़, यमन, लेबनान और सीरिया में बेगुनाह लोगों आत्मघाती हमलों में निशाना बना रहे हैं वह वर्तमान काल के यज़ीद हैं और मज़लूम इमाम हुसैन अ. हमारे मार्गदर्शक और लीडर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मौला हज़रत इमाम हुसैन अ. शिया थे न सुन्नी बल्कि वह मुसलमान थे क्योंकि हज़रत इमाम हुसैन अ. के काल में शिया और सुन्नी की बहस ही नहीं थी।